जमशेदपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता सह जमशेदपुर निवासी धनुर्धर त्रिपाठी को स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. इसकी घोषणा लखनऊ में एक बैठक के दौरान संगठन के संस्थापक गजेन्द्र मणि त्रिपाठी तथा सह संस्थापक ठाकुर ओम प्रकाश ने की. श्री त्रिपाठी ने कहा कि वे लगातार सवर्णों के लिए पार्टीगत मंच मोर्चा का गठन एवं संस्थागत रूप से सवर्ण आयोग की हिस्सेदारी के लिए आवाज उठाते रहे है. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही सवर्ण समाज के प्रति जो नकारात्मक सोच आज वर्तमान में संख्या के नाम पर राजनीतिक, सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक मोर्चे पर उभरी हैं. उसके खिलाफ लड़ने की जिम्मेदारी संगठन ने मुझ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पद के लिए चुन कर दी है. वो मेरे लिए गौरव का विषय है. मैं पूरी निष्ठा और ऊर्जा से सवर्ण समाज को एक मंच पर लाकर उनके लिए पार्टीगत हिस्सेदारी तथा सवर्ण आयोग की गठन की लड़ाई को राष्ट्रीय फलक पर लडूंगा. अपने मनोमय पर डीडी त्रिपाठी ने संस्थापक गजेंद्र मणि त्रिपाठी, सह संस्थापक ठाकुर ओम प्रकाश सिंह एवं पूरी राष्ट्रीय टीम के प्रति आभार जताया है.











