रांची : देशभर में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के नाम से चल रही संस्था की इकाई राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने अपना टीम को विस्तार किया. टीम विस्तार के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यों से हिंदू हितों के लिए कार्य करने वाले अरविंदर सिंह खुराना को राष्ट्रीय सह संयोजक का दायित्व दिया. दायित्व मिलने के दौरान अरविंदर सिंह खुराना ने कहा कि हिंदू सहिष्णु है, वो अपनी सात्विक परंपरा और अपनी संस्कार के लिए पूरा दुनिया में जाना जाता है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि भारत की धरती बुद्ध और स्वामी विवेकानंद की धरती है. उनके विचार ही आज के समय में प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि अंत्योदय के पथ पर खड़े जो बिखरे हिन्दू है उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट करेंगी, उन्होंने कहा कि गांव में अभियान चलाया जाएगा और हर अपनी विचारों से उन्हें अवगत कराया जाएगा. राष्ट्रीय सह संयोजक बनने पर श्री खुराना ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया.











