रांची : देश के महाराष्ट्र एवं दिल्ली सहित कई राज्यों में कोरोना-संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर झारखंड में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. राज्य का स्वास्थिय विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है. स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर सभी जिलों के प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.(नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि देश के कई भागों में विगत दिनों में कोविड-19 के नये वेरिएंट जेएन-1 के मामले सामने आने के बाद पूरे देश में सतर्कता बढ़ाई जा रही है. हालांकि झारखंड में अभी तक कोविड-19 के नए वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राज्य में लोगों में कोविड-19 के प्रति इम्युनिटी विकसित हो चुकी है, जिससे नए वेरिएंट का खतरा कम है. य़ह काफी वीक है, जिसके कारण इससे घबराने की जरूरत नहीं है. बताते चलें कि देश के महाराष्ट्र एवं दिल्ली सहित कई अय राज्यों से भी कोरोना के नये मामले सामने आने की खबरें आ रही हैं.












