जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के गरमनाला स्थित दयानन्द पब्लिक स्कूल में आग लग गयी. देर रात को आग लगने की घटना घटी. आग लगने की घटना के साथ अफरा तफरी मच गई. मौके पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और बाद में दमकल भी पहुंची. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आज में कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. दयानंद पब्लिक स्कूल के चेयर पर्सन रहे डॉक्टर आर एन शर्मा का दो दिन पहले ही निधन हुआ था और लोग शोकाकुल भी है. ऐसी स्थिति में एक बार फिर से आग लगने से परेशानी पैदा हुई है.












