जमशेदपुर : कोल्हान के औद्योगिक और कारोबारी संस्थान सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स का 75 वा स्थापना दिवस का रविवार को आगाज हो गया. जमशेदपुर के लोयाला स्कूल के फेजी ऑडिटोरियम में इसका आयोजन हुआ.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य लोग शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपना वीडियो संदेश दिया. उन्होंने सबको शुभकामनाएं दी. यह कार्यक्रम काफी भव्य आयोजित हुआ. यह कार्यक्रम चल रहा है, जिसको फिर से अपडेट किया जायेगा.











