जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने दिल्ली प्रवास के दौरान रविवार को केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज से कांग्रेस मुख्यालय में मुलाकात की एवं संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की.(नीचे भी पढ़े)
आगामी जून महीने में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मजदूर महासम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर में कराने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे. साथ ही मोदी सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर चर्चा हुई.











