आदित्यपुर: रविवार 25 मई दोपहर पौने तीन बजे के आसपास हुए सड़क दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया है. जानकारी देते हुए रेस्क्यू करने वालों में से एक पंकज महतो ने बताया कि कार संख्या जेएच 05 ए- 5524 के चालक का नियंत्रण उसकी कार से खो गया और कार बिजली के खंभे से टकराकर गड्ढे में जा गिरी. काफी मशक्कत के बाद तीनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. (नीचे भी पढ़े)

तीनों घायलों का नाम लाल माझी, नारायण प्रधान, एवं करण मार्डी बताया गया है. वही बताया गया है कि शायद कार में सवार लोग नशे में थे इसलिए यह हादसा हुआ है. खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के द्वारा तीनों घायलों को गश्ती वाहन से अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया है.











