गम्हरिया: झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू रविवार को सरायकेला होते हुए जमशेदपुर के लिए निकले. जहां कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इससे पूर्व श्री राजू ने सरायकेला सर्किट हाउस में जिले के कांग्रेसियों से संवाद किया और संगठन की जानकारी ली. इसी कड़ी में वे गम्हरिया पहुंचे. जहां प्रखंड परिसर में स्थापित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.(नीचे भी पढ़े)
इससे पूर्व गम्हरिया पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केपी सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने श्री राजू का गर्मजोशी से स्वागत किया. मौके पर के राजू ने बताया कि संविधान बचाने निकले हैं. देश में संविधान खतरे में है. लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू,जगदीश नारायण चौबे आदि मौजूद रहे.











