
जमशेदपुर : जमशेदपुर के श्री टाटानगर गौशाला जमशेदपुर के ट्रस्ट मंडल की बैठक मंगलवार को संध्या 5:30 बजे से गौशाला कार्यालय में आयोजित थी. परम गौभक्त स्व.चंदूलाल भालोटिया के सुपुत्र स्व. अशोक भालोटिया के असामयिक निधन के कारण जो स्थान रिक्त हुआ था, सर्वसम्मति से उन्हीं के सुपुत्र अभिषेक भालोटिया को ट्रस्ट मंडल सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया. ( नीचे देखें पूरी खबर )
उनका सम्मान पुष्प गुच्छ देकर किया गया. अभिषेक भालोटिया ने हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया. उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत किया एवं दिलीप गोयल ने कहा कि उनके आने से गौशाला को प्रगति की ओर ले जाने में सहयोग मिलेगा. इस बैठक में गौशाला ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष दिलीप गोयल, संयोजक रामावतार अग्रवाल( स्टील सिटी) सदस्य उमेश कांवटिया एवं कमल अग्रवाल (कमल फार्मा )तथा गौशाला के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला एवं महासचिव महेश गोयल उपस्थित थे.














