• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
सोमवार, नवम्बर 23, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

काश हम भूख की तकलीफ और दर्द को कभी समझ पाएं, तमाम तरक्की और समृद्धि के बावजूद भुखमरी आज भी बड़ी चिंता

मई 27, 2025
in खबर, राष्ट्रीय खबरें
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

(विश्व भूख दिवस 28 मई पर विशेष)

डॉ. प्रितम भि. गेडाम
दुनिया में करोड़ो लोग हर दिन भूख की तकलीफ़ को जीते हैं, बढ़ती उम्र, शारीरिक कमजोरी, गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, अनाथ बेसहारा या कोई भी मजबूरी हो, जब तक आखिरी सांस है, तब तक भूख मिटाने के लिए अनाज चाहिए. केवल दो वक्त की रोटी के जद्दोजहद में ही न जाने कितनों की जिंदगी गुजर जाती है. दुनिया में हर कोई अपने हिस्से का भरपेट अन्न प्राप्त नहीं कर पाता. अब तो अन्न में पोषक तत्वों की भारी कमी भी बड़ी समस्या है. भूख की कीमत बहुत छोटी सी है, लेकिन फिर भी विश्व में बहुत बड़ा वर्ग इस कीमत को भी नहीं चूका पाता. दो वक्त की रोटी और परिवार के भरणपोषण के लिए मनुष्य लगातार संघर्ष करता है. भूख के कारण कई मासूम जिंदगियां कम उम्र में ही जान गंवा देती हैं. अमीर का भोजन महंगा और गरीब का भोजन सस्ता हो सकता है परंतु भूख सबकी एक होती है, भले ही पैसा, पद, देश, प्रतिष्ठा, रंग-रूप, ऊंच-नीच, धर्म-जात कोई भी हो, परंतु भूख में अंतर नहीं होता. जिनके पास पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध है उनको अन्न के मूल कीमत का ज्ञान नहीं होता. वे केवल पैसे से उसका दाम लगाते हैं, इसलिए शायद खाद्य बर्बादी में हमारा देश विश्व में दूसरे क्रमांक पर आता है. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के ड्रोन में चीन का कनेक्शन! डीजेआइ समेत 16 चीनी ब्रांडों के नाम से मचा हड़कंप

जिनके पास भरपूर मात्रा में भोजन के विभिन्न पर्याय उपलब्ध हैं, वे स्वाद अनुरूप थोड़ा सा खाना खाकर बाकी बचा हुआ अन्न सहजता से फेंक देते हैं. किसी भी कारण से जिस दिन हमें भूख लगने पर भी भोजन नहीं मिले, उस दिन रूखी-सूखी रोटी की भी अहमियत दुनिया की बड़ी दौलत नजर आती है. भोजन की कमी के कारण बहुत बड़ी जनसंख्या नारकीय यातनाओं में जीवन बसर करती है. जन्म से ही भोजन की कमी के कारण बच्चों का सर्वांगीण विकास नहीं होता, संघर्षमय जीवन तभी से शुरू हो जाता है, जिम्मेदारियों का बोझ मासूम कंधो पर आ जाता है, इन जिम्मेदारियों के आगे उनके अधिकार, न्याय, समानता भी बौने प्रतीत होते हैं. बच्चे से उसका बचपन और मासूमियत छीन ली जाती है, भविष्य अंधकारमय लगता है. अन्न की कमी से जूझते हुए लोग मजबूरी में बद से बदतर स्थिति का सामना करते हैं. ऐसे में लोग जो मिले वो खाने को तैयार होते हैं, लोगों का जूठन, कूड़ा, घास-फूस यहां तक कि मिट्टी तक खाते हैं. हैती देश में गरीब लोग मिट्टी की रोटी बनाकर खाते हैं. भूख सीधे हमारे स्वास्थ्य पर असर करती है, इससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं. भूख इंसान से गुनाह तक कराती है.  (नीचे भी पढ़ें)

हर साल 28 मई को पूरी दुनिया में “विश्व भूख दिवस” जागरूकता के लिए मनाया जाता है. वर्ष 2025 के विश्व भूख दिवस की थीम “हर कोई खाने का हकदार है” है. यह थीम प्रत्येक के लिए पौष्टिक भोजन तक पहुंच सुनिश्चित करने के महत्व पर प्रकाश डालती है. विश्व में सभी लोगों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन उगता है, अर्थात कोई भूखा नहीं रहेंगा, फिर भी, बड़ी आबादी पर्याप्त कैलोरी और पोषक तत्वों की कमी से जूझ रही है, क्योंकि वे स्वस्थ आहार का खर्च नहीं उठा सकते. वहीं दूसरी ओर खाद्य बर्बादी है. हर साल नौ मिलियन लोग भूख से संबंधित कारणों से मर जाते हैं. इनमें से कई 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे होते हैं. बाल मृत्युओं में से आधे कुपोषण के कारण होती हैं. विश्व बैंक के अनुसार, वैश्विक खाद्य कीमतों में मात्र 1 प्रतिशत की वृद्धि से 10 मिलियन लोग अत्यधिक गरीबी में चले जाते हैं. वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार, 18.3 प्रतिशत आबादी अत्यधिक बहुआयामी गरीबी में रहती है. 83.7 प्रतिशत गरीब लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं. सभी गरीब लोगों में से लगभग 70.7 प्रतिशत लोग उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं.

2024 के वैश्विक भूख सूचकांक में भारत 127 देशों में 105वें स्थान पर है, जिसका स्कोर 27.3 है, जो भूख के “गंभीर” स्तर को दर्शाता है. यह खाद्य असुरक्षा और कुपोषण की मौजूदा चुनौतियों के कारण उत्पन्न “गंभीर” भूख संकट को उजागर करता है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-21) के आंकड़ों से पता चलता है कि पांच वर्ष से कम आयु के 35.5 प्रतिशत बच्चे अविकसित हैं. बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों का प्रदर्शन अच्छा है तथा वे “मध्यम” श्रेणी में आते हैं. यूएनईपी की खाद्य अपशिष्ट सूचकांक रिपोर्ट 2024 में भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष खाद्य अपशिष्ट उत्पादकों में शामिल है. भारत में प्रति व्यक्ति घरेलू खाद्यान्न की बर्बादी प्रति वर्ष 55 किलोग्राम है, देश में विशाल जनसंख्या के कारण प्रति वर्ष कुल 78 मिलियन टन खाद्यान्न बर्बाद हो जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति के 2024 संस्करण के अनुसार, 2023 में 713 से 757 मिलियन लोगों को भूख का सामना करना पड़ा, अर्थात दुनिया में हर 11 में से एक व्यक्ति और अफ्रीका में हर पांच में से एक व्यक्ति. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2.33 बिलियन लोग मध्यम या गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे है, और 3.1 अरब से अधिक लोग पोषक तत्वों से भरपूर आहार खरीदने में असमर्थ हैं. सेव द चिल्ड्रेन इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के विश्लेषण के अनुसार, 2024 में कम से कम 18.2 मिलियन बच्चे भूख की स्थिति में पैदा हुए, अर्थात प्रति मिनट लगभग 35 बच्चे. संघर्ष और जलवायु संकट की यह स्थिति प्रत्येक वर्ष कम से कम 800,000 अतिरिक्त बच्चों को भूख की ओर धकेलेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

संयुक्त राष्ट्र ने 2030 तक भुखमरी को दुनिया से पूरी तरह से समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, यद्यपि कुछ क्षेत्रों में प्रगति हो रही है, फिर भी समग्र रूप से भूख का स्तर पिछले कुछ वर्षों से स्थिर बना हुआ है. जलवायु परिवर्तन, संघर्ष और आर्थिक असमानता जैसे कारक समस्या को अधिक बढ़ा रहे हैं. कंसर्न वर्ल्डवाइड के अनुसार, यदि प्रगति की वर्तमान गति जारी रही, तो भुखमरी के स्तर को कम करने में साल 2160 तक का समय लग सकता है. 2024 के वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक में भारत 143 देशों में से 126वें स्थान पर है. ऑक्सफैम रिपोर्ट ने दर्शाया है कि, शीर्ष 1 प्रतिशत की आय हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि हुई है. शीर्ष 5 प्रतिशत भारतीयों के पास देश की 60 प्रतिशत से अधिक संपत्ति है, निचले 50 प्रतिशत लोगों की आय में हिस्सेदारी में लगातार गिरावट आई है. ऑक्सफैम इंडिया की “सर्वाइवल ऑफ द रिचेस्ट” रिपोर्ट 2023 अनुसार, भारत में अरबपतियों की कुल संख्या 2020 में 102 से बढ़कर 2022 में 166 अरबपति हो गई है, जबकि भूख से जूझ रहे भारतीयों की संख्या 190 मिलियन से बढ़कर 350 मिलियन हो गई है. वस्तुओं और सेवाओं पर उत्पाद शुल्क और जीएसटी में काफी वृद्धि की गई है, जिसका सीधा असर अधिकतर गरीबों के हिस्से पड़ता है. भारत के अरबपतियों की कुल संपत्ति 2024 में 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़ी, जिससे 204 नए अरबपति बनें. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट अनुसार, 2019-2021 में भारत में कुपोषित लोगों की संख्या 224.3 मिलियन थी, जो कुल आबादी का लगभग 16 प्रतिशत है. (नीचे भी पढ़ें)

आज भी शादी समारोह या प्रसंगों के कार्यक्रम में लोग खूब थालियां भर-भरकर भोजन लेकर फेंक देते हैं. वहीं दूसरी ओर कूड़े करकट में लोग खाना बीनते भी नजर आते है, यह हमारा बड़ा दुर्भाग्य है कि अनाज संपन्न होते हुए भी देश का बड़ा हिस्सा भूख और कुपोषण से ग्रस्त है. पोषक तत्वों से भरपूर शुद्ध आहार, पानी पर प्रत्येक का अधिकार है, परंतु आर्थिक परिस्थिति के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाता, परंतु मानवता के नाते हर संपन्न व्यक्ति इसके लिए कोशिश करे तो भर पेट भोजन सबके लिए संभव है. हर हाथ को काम मिले तो स्थिति बदल सकती है. भूख की तकलीफ हम सबने समझनी होगी, तभी हर सांस को अन्न की आस पूरी होगी.

संबंधित खबरें

  • भारतीय सेना के ड्रोन में चीन का कनेक्शन! डीजेआइ समेत 16 चीनी ब्रांडों के नाम से मचा हड़कंप22 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur accident – सीतारामडेरा में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बच्चा सहित तीन घायल, देखिए – video20 नवम्बर 2026
  • Jamshedpur mgm hospital theft – एमजीएम अस्पताल परिसर में खड़ी ऑटो से बैटरी चोरी, बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिया घटना को अंजाम20 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: ताजा खबर
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

टाटा स्टील का बड़ा दांव, जिस कंपनी को ट्यूब औऱ टाटा कलर्स बेचा, उसको ही किया टेकओवर, सुबह में ही हुई डील
खबर

टाटा स्टील का बड़ा दांव, जिस कंपनी को ट्यूब औऱ टाटा कलर्स बेचा, उसको ही किया टेकओवर, सुबह में ही हुई डील

नवम्बर 23, 2026
टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन और कलर्स की 100 फीसदी हिस्सेदारी अपोलो ट्यूब्स को बेचेगी, 28 हजार करोड़ की बड़ी डील
खबर

टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन और कलर्स की 100 फीसदी हिस्सेदारी अपोलो ट्यूब्स को बेचेगी, 28 हजार करोड़ की बड़ी डील

नवम्बर 23, 2026
डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप
खबर

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

नवम्बर 23, 2026
Next Post

Jamshedpur suicide - सोनारी में डीजे संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Adityapur drowning - खरकई नदी पर बने चेकडैम में डूबे छात्र का मिला शव, सेंट मेरिस इंग्लिश स्कूल का था छात्र

Jamshedpur theft - सोनारी के सार्वजनिक अखाड़ा मंदिर में बीती रात चोरी, दानपेटी तोड़कर नगद ले गए चोर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

डिमना वास्तु विहार में गैरेज में खड़ी कार में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई, फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने का आरोप

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के वास्तु विहार इलाके में देर रात गैरेज में खड़ी एक कार में अचानक आग लग...

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां का निधन, दोपहर एक बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का सोमवार की रविवार...

Horoscope Know Your Day Monday 23rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 23 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Monday 23rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 23 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

मेष राशिआज आपको ज्यादा आराम करने की सलाह दी जाती है।विश्राम करें और काम के बीच-बीच में जितना हो सके,...

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

by Sharp Bharat
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह स्थित एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव संदिग्ध परिस्थितियों...

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 22, 2026

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक 19...

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 22, 2026

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा के 26वें...

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 22, 2026

जादूगोड़ा : आगामी 28 नवंबर को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की राखा ताम्र खदान की पर्यावरण स्वीकृति के लिए प्रस्तावित जन...

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 22, 2026

जमशेदपुर:भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, टाटानगर एवं नवयुग दल (युवा प्रकोष्ठ) द्वारा स्वर्गीय निर्भय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News