जमशेदपुर : मानवाघिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आगामी 8 जून को छोटा गोविंदपुर स्थित अन्ना चौक में जिले में पुरुष आयोग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान आयोजित होने जा रहा है. संगठन के पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्य आनंद किशोर ने उक्त अभियान में आम लोगों से भाग लेने का आग्रह किया है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में विगत 13 अप्रैल 2025 को पुरुष आयोग के समर्थन में एक साथ 51 जिलों में हस्ताक्षर अभियान का सफल आयोजन किया गया था, जिसे आम जनता का भरपूर समर्थन मिला था. इसी की अगली कड़ी के रूप में आगामी 8 जून को भारत के 101 जिलों में पुरुष आयोग के समर्थन में पुनः हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जा रहा है. संगठन के जिला सदस्य आनंद किशोर ने आम लोगों से छोटा गोविंदपुर के अन्ना चौक में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक चलनेवाले उक्त हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया है.




