जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ चलाये जा रहे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत मई के अंतिम सप्ताह में यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सम्बन्धित क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से दूसरा स्वास्थ्य शिविर शुक्रवार को नरवापहाड़ के राजगोहा स्थित डोमजुड़ी पंचायत भवन में आयोजित हुआ. जहां शिविर का शुभारंभ आसनबनी परगना हरिपदो मुर्मू, जिला परिषद सदस्य हिरण्मय दास, मुखिया अनीता मुर्मू, उपमुखिया जयगोपाल दास की उपस्थिति में ग्रामीणों के जांच के साथ चिकित्सक डॉ जया मोइत्रा एवं उनके सहयोगी पारा मेडिकल टीम ने किया. स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर में कुल 40 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ नेत्र जांच की गयी. शिविर के दौरान रेड क्रॉस कार्यकर्ता राजेश मोहन प्रसाद, श्याम कुमार, जावेद, यूसिल के स्थानीय पदाधिकारी गाजिया हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे.




