रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को कुदलीबाड़ी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. इस दौरान नगर परिषद ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को गिरा दिया गया. बताते चलें कि कुदलीबाड़ी में लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर गाय और भैंस पालन किया जाता है. साथ ही सरकारी जमीन पर अवैध रूप से गोबर रखा जा रहा था. जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. प्रशासन ने इस कार्रवाई में सूर्या नर्सिंग कालेज जाने के लिए सरकारी जमीन पर बनी पीसीसी सड़क को भी तोड़ दिया गया.(नीचे भी पढ़े)

अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई होने पर इस पीसीसी सड़क को भी जद में आने की बात कह कर सड़क तोड़ दी गयी. यह कार्रवाई केवल श्मशान जाने वाली कुदलीबाड़ी के किनारे सरकारी भूमि को अतिक्रमित कर चलाए जा रहे खटालों के विरुद्ध की गई. बताया जाता है कि पूर्व में श्मशान जाने के लिए सरकारी जमीन के मार्ग का अतिक्रमण कर खटाल संचालकों द्वारा अवैध रुप से ढांचा का निर्माण कर दिया गया था. यह सड़क अंग्रेजी के वर्ण एल के सामान हुआ करती थी..(नीचे भी पढ़े)

मानचित्र के मुताबिक ही अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया. इस अभियान के दौरान हंगामे की आशंका को लेकर प्रशासन के साथ पुलिस के अधिकारी और जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित थे. मौके पर दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा, चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, चक्रधरपुर पुलिस थाना प्रभारी राजीव रंजन समेत नगर परिषद के कर्मी,अंचलकर्मी तथा पुलिस के जवान उपस्थित रहे.




