रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:1 जून, रविवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में ओड़िशा की हाइटेक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल राउरकेला द्वारा सुमिता होता फाउंडेशन के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. कॉन्फ्रेंस में उपस्थित हाइटेक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सीनियर मैनेजर सत्यनारायण रथ ने बताया कि शिविर में मेडिसिन,सर्जरी,गायनिक एंड डिलीवरी,मोतियाबिंद, हृदय, पीडियाट्रिक, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी के डॉक्टर शिविर में उपस्थित रहेंगे. शिविर में आंखों का जांच कर चश्मा दिया जाएगा. नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएगी. अगर शिविर में गंभीर मरीज पाई जाती है तो यथाशीघ्र हाइटेक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल राउरकेला में रेफर किया जाएगा. शिविर में पहुंचने वाले सभी लोग अपने साथ आयुष्मान कार्ड लेकर जरुर पहुंचे.(नीचे भी पढ़े)
वहीं उपस्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने कहा कि हाइटेक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा चक्रधरपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना सौभाग्य की बात है. शिविर में कई तरह के विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचेंगे. शिविर का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड लेकर अधिक से अधिक मरीज अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. सभी लोगों का निःशुल्क जांच कर दवाइयां दी जाएगी. मौके पर मौजूद सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य की क्षेत्र में हाइटेक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेहतर कार्य कर रही है. रविवार को अधिक से अधिक मरीज इलाज करने के लिए अनुमंडल अस्पताल सुबह 9 बजे पहुंचे. सबसे पहले मरीज का रजिस्ट्रेशन होगा. इसके बाद विभिन्न चिकित्सकों द्वारा मरीज का जांच कर दवाइयां प्रदान की जाएगी. मौके पर अस्पताल के अन्य कर्मी मौजूद थे.




