जमशेदपुर : कला, रंगमंच एवं साहित्य को समर्पित संस्था संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वाधान में पहलगाम में हुए नृशंस हमले के जवाब में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक ऑनलाइन साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन हुआ. कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ पूनम सहाय (संरक्षक), मुख्य वक्ता सुशील सिंह (विद्यालय प्रबंधक) एवं संस्था की अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण के नेतृत्व में संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

गोष्ठी में शहर के गणमान्य साहित्यकारों ने अपने उद्गार कविताओं, गीतों और गद्यात्मक भावों के माध्यम से व्यक्त किये. साहित्य कला विधा संयोजिका सोनी सुगंधा के संचालन में आयोजित हुआ. नीलंबर् चौधरी ने ध्येय गीत, विजयलक्षमी वेदुला ने लेख, संतोष कुमार ने गीत, राजेंद्र शाह राज ने भोजपुरी गीत, अजेता श्री कन्नौज ने गीत, श्री विनोद कुमार ने भावनात्मक गद्य, मामचंद अग्रवाल ने गीत, सुधा गोयल ने कविता, नूपुर गोस्वामी, नीलू झा ने कविता, डॉ अनिल कुमार, रंजना कुमारी, डोरिस दास एवं अन्य साहित्यकारों ने इस साहित्यिक संगोष्ठी में शिरकत की. संतोष कुमार के स्वर में शांति मंत्र के साथ साहित्यिक गोष्ठी सफलता पूर्वक संपन्न हुई.











