जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर रोड नंबर 12 के समीप प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई बहन के बीच शुरू हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया. दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, जिला प्रशासन की ओर से उक्त प्रॉपर्टी को सील कर दोनों से दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
मानगो थाना अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर 12 के समीप मुख्य मार्ग पर 6 कट्टा जमीन को लेकर सैयद मोबीन अली एवं उनकी सौतेली बहन डॉ हेमराम के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विगत कई वर्षों से विवाद चल रहा है. प्रॉपर्टी विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी दोनों पक्षों में आज खूनी संघर्ष हो गया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. दोनों पक्षों में बढ़ते विवाद के मद्देनजर बढ़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. 3 घंटे के संघर्ष के बाद एसडीओ के आदेश पर सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने विवादित प्रॉपर्टी को सील कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद का मामला एसडीओ कोर्ट में विचाराधीन है. इसके बावजूद दोनों तरफ से मारपीट की गई है. एसडीओ के आदेश पर विवादित संपत्ति को सील किया जा रहा है एवं दोनों पक्षों को दस्तावेज के साथ एसडीओ कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है.












