धनबाद: धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना अंतर्गत भागा मुस्लिम बस्ती में संपत्ति विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा के घर बम से हमला कर दिया. जिससे घर में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गया. इस घटना में एक बच्ची घायल हो गयी. जिसका स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बम विस्फोट घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया.(नीचे भी पढ़े)
लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचा और पीड़ित से पूछताछ की. पीड़ित ने बताया कि उसका भतीजा शेरू कुरैशी से जमीन का विवाद चल रहा है. इसी विवाद को लेकर उसने घर पर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया.उसने बताया कि भतीजे का आपराधिक इतिहास रहा है. वह कई घटनाओं में शामिल है. (नीचे भी पढ़े)
हमेशा उसके बाद बम उपलब्ध रहता है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शेरू कुरैशी और उसके चाचा के बीच जमीन का विवाद काफी लंबे समय से चलते आ रहा है. इसलिए शेरू ने रविवार की देर रात घर पर बम से हमला कर दिया और फरार हो गया. इस घटना में घर में रखे सामान जलकर खाक हो गए.











