जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में हाल ही में हुई साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए शाहिद अफरीदी की रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह कपाली के रहने वाले थे और बीते शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. परिजनों ने हादसे के बाद पहले टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने पर रिम्स रांची रेफर कर दिया गया था. (नीचे भी पढ़े)
रिम्स में कई दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः उन्होंने मंगलवार की शाम करीब 5 बजे दम तोड़ दिया. इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. शाहिद अफरीदी एक मिलनसार और सक्रिय युवक के रूप में जाने जाते थे. उनकी असमय मृत्यु ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे इलाके को गहरा दुख पहुंचाया है.



