जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा लगातार चलाये जा रहे रक्तदान अभियान के बीच रक्त के प्रमुख घटक एसडीपी की आवश्यकता इन दिनों लगातार अनियमित मौसम के कारण पड़ रही है. दो मौसमों के बीच में एक ओर जहां रोग प्रतिरोधी शक्तियां कमजोर हो जाती है. वहीं रोग से लड़ रहे लोगों को इसमें और परेशानी आती है, जिस कारण प्लेटलेट्स जैसी रक्त की एक प्रमुख घटक भी काफी प्रभावित होती है. मंगलवार को रेड क्रॉस के माध्यम से तीन सिंगल डोनर प्लेटलेट्स का दान जरूरतमंदों के लिए रक्तदाताओं ने किया. (नीचे भी पढ़े)

इससे पूर्व सप्ताहांत में एक बहुत आवश्यक मामले में रेड क्रॉस से जुड़े समाजसेवी कार्यकर्ता प्रीतिश जैन ने अपना 17वां बार एसडीपी दान किया था, उन्होने 20 नियमित रक्तदान के साथ 37 रक्तदान पूरा किया, वहीं आज हुए 3 एसडीपी दान में टाटा स्टील कर्मी शाहनवाज आलम में 16वीं बार एसडीपी व 1 नियमित रक्तदान के साथ अपना 18 रक्तदान पूरा किया. टाटा स्टील कर्मी व यूनियन कमिटी मेम्बर अमनदीप ने 18वीं बार एसडीपी के साथ अपने 16 नियमित रक्तदान से 34वां रक्तदान पूरा किया. (नीचे भी पढ़े)
वहीं ए आलम ने 22वां एसडीपी दान किया और अपना 24 नियमित रक्तदान से 46 रक्तदान को पूरा किया. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की सक्रियता से रक्तदाताओं एवं रक्त जरूरतमंदों के बीच सेतु का कार्य सम्पन्न लगातार सम्पन्न हो रहा है, जिससे लगातार अनेकों परिवारों की खुशियों को जीवनदान के इस अभियान के माध्यम से बचाने में सफलता मिल रही है. रेड क्रॉस ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है.



