जमशेदपुर/पटना : एक वक्त था जब भोजपुरी के गीतों में गायिका बिजली रानी की धमाल था. लोग उनके गीतों पर झुमते नजर आते थे. लेकिन इस चकाचौंध भरी जिंदगी से जब वे बाहर निकली तो उनको कोई पूछने वाला नहीं है. हालात यह है कि वे बीमार है. उनके दोनों किडनी खराब हो गयी है. स्टारडम उतर गया है. अब भोजपुरी के कलाकार अपनी मस्ती में है और उनका इलाज तक नहीं करा पा रहे है. करोड़ों में खेलने वाले कई कलाकार उनका इलाज कराने आगे नहीं आ रहे है. हालात दिनोंदिन खराब ही होता जा रहा है. प्रख्यात भोजपुरी गीतकार ‘तोमर सत्येन्द्र सिंह’ ने बताया कि भोजपुरी भाषा मे गानों को स्टेज एवं रिकॉर्डिंग के द्वारा जन-जन तक पहुंचाने मे ‘बिजली रानी’ का विशेष योगदान रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इनके द्वारा गाये हुए अनेकानेक गीत विभिन्न प्रतिष्ठित म्यूज़िक कंपनियों द्वारा रिलीज़ हो चुके हैं एवं अत्यधिक लोकप्रिय हुए हैं. इनके द्वारा अनेकों वर्ष पूर्व गाया हुआ एवं ‘टी सिरीज़’ द्वारा रिलीज़ हुआ गीत ‘पियवा जात बाड़ा पुलिस के बहलिया मे’ आज तक भोजपुरी भाषा के रसिकों की ज़ुबान पर है. बिजली रानी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के अतिरिक्त अनेकों जाने माने गायक गायिकाओं के साथ स्टेज शेयर कर चुकी हैं. इस कठिन समय मे भोजपुरी समाज से जुड़े हुए सम्मानित श्रोतागण यथासंभव एवं यथाशक्ति बिजली रानी की सहायता कर सकते हैं. वह वर्तमान मे अपने गांव ‘नटवार’ मे निवास कर रही हैं.



