जमशेदपुर : केंद्रीय मुख्य श्रम आयुक्त डॉ ओंकार शर्मा जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने हां के ट्रेड यूनियन के लोगों के साथ अलग-अलग बैठक की. उन्होंने टाटा वर्कर्स यूनियन का भी दौरा किया. टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान यूनियन की गतिविधियों की जानकारी ली. इसके बाद वे यहां मौजूद सारे पदाधिकारियों को लेबर कोड के बारे में विस्तार से जानकारी दी. लेबर कोड में हाल ही में बदलाव किया गया है. इन सारे बदलावों को किस तरह से आत्मसात किया जाना है और कहां क्या दिक्कतें आ रही है, इसके बारे में भी विस्तार से चर्चा की गयी. लेबर कोड की बारीकियों से अवगत होने के बाद यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने सारे कमेटी मेंबरों के साथ मीटिंग करने का आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर अलग से सेशन आयोजित की जायेगी. इसके लिए डॉ ओंकार शर्मा ने अपनी रजामंदी दी. इसको लेकर नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी. इस दौरान टाटा स्टील के एचआरएम के पदाधिकारी के अलावा यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.



