• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 12, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata power green initiative : टाटा पावर के “अनोखा धागा स्मार्ट सर्कुलरिटी कार्यक्रम” ने 5000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों में बदल दिया, मिले महाराष्ट्र और झारखंड में महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा पावर के “अनोखा धागा स्मार्ट सर्कुलरिटी कार्यक्रम” सूक्ष्म-उद्यमिता पहल में सर्कुलरिटी का बहुत ही आकर्षक प्रदर्शन करते हुए, 5,000 किलोग्राम से ज़्यादा सिंगल यूज़ प्लास्टिक कचरे को उच्च गुणवत्ता वाले, रिसाइकल्ड फैब्रिक उत्पादों में बदल दिया है। यह पहल छह केंद्रों में महिलाओं द्वारा चलाई जाती है. इसमें न केवल प्लास्टिक प्रदूषण की तत्काल चुनौती को दूर करने के प्रयास किए जाते हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी सशक्त बनाया जाता है – महिला उद्यमियों ने इसके ज़रिए फेयर-ट्रेड में 20 लाख रुपये से ज़्यादा आय कमाई है. यह कार्यक्रम सस्टेनेबल इज़ अटेनेबल बनाने की टाटा पावर की प्रतिबद्धता को मज़बूत करता है. इसमें डेनिम डोनेशन को भी जोड़ा गया है, जिससे इस्तेमाल किए गए कपड़ों को नया उद्देश्य मिला और उनका लाइफ साइकिल बढ़ा. इस पहल को टाटा समूह की परियोजना “आलिंगन” और टाटा पावर की चक्राकार अर्थव्यवस्था समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप शुरू किया गया है. यह पहल विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की भावना और इसकी थीम “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” के साथ काफी ज़्यादा मिलती-जुलती है. (नीचे भी पढे़ं)

यह पहल इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे स्थायी नवाचार और सामुदायिक सशक्तिकरण साथ मिलकर प्लास्टिक संकट को संबोधित कर सकते हैं, पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल कर सकते हैं और स्थायी सामाजिक-पर्यावरणीय प्रभाव उत्पन्न कर सकते हैं. यह पहल #बीट प्लास्टिक पोल्यूशन अभियान को पुष्ट करती है. विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का संदेश है कि पूरी दुनिया में प्लास्टिक के उपयोग पर पुनर्विचार किया जाएं, जो इसके नुकसान के बढ़ते वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित है, यह पहल प्लास्टिक के उपयोग को बंद, कम करने, उसे रिसाइकिल करने के आह्वान को वास्तव में साकार करती है. इस परियोजना की शुरूआत शहर भर में टाटा पावर के ट्रॉम्बे प्लांट, आवासीय कॉलोनियों और मुंबई में टाटा समूह और टाटा पावर के दफ़्तरों में प्लास्टिक संग्रह अभियान के साथ हुई. कर्मचारियों और परिवारों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे लैंडफिल से प्लास्टिक कचरे को बड़े पैमाने में हटाने में मदद मिली. (नीचे भी पढे़ं)

रिसाइकिल, एक प्रमुख सर्कुलर वेस्ट मैनेजमेंट सामाजिक उद्यम और उनके ‘सफ़ाई साथियों’ (स्वच्छता कार्यकर्ताओं) के सहयोग से, जमा किए गए कचरे को आरपीइटी (रिसाइकिल्ड पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट) कपड़े में बदल दिया गया. “अनोखा धागा” से जुड़ी महिलाओं को रिसाइकिल्ड कपड़े से टिकाऊ सामान डिज़ाइन करने और बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया. उनके शिल्प कौशल के परिणामस्वरूप हजारों टी-शर्ट, टोट बैग और हैवरसैक सहित विविध उत्पाद बनाए गए. इस पहल ने बड़े पैमाने पर बी2बी के सहयोग से बड़े इंस्टिट्यूशनल आर्डर को सफलतापूर्वक पूरा किया. सस्टेनेबल इज अटेनेबल अपनी इस प्रमुख पहल के तहत, टाटा पावर सस्टेनेबल जीवन, समावेशी वृद्धि और जलवायु का ध्यान रखते हुए इनोवेशन के लिए प्रयास कर रही है. हरित ऊर्जा समाधानों को सभी की पहुंच में लाकर और अपनाने के लिए आसान बनाकर टाटा पावर देश में सस्टेनेबल जीवन के परिवर्तन को आसान बना रही है, साथ ही उन्होंने हरित ऊर्जा की उपलब्धता और उसे अपनाने से मिलने वाले लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी काम किया है. अनोखा धागा स्मार्ट सर्क्युलरिटी कार्यक्रम इन्हीं प्रयासों का अगला हिस्सा है. (नीचे भी पढे़ं)

टाटा पावर एक ऐसे दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है जहां चक्राकार नवाचार और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण एक साथ आता है, कचरे को कम करने, इकोसिस्टम को फिर से पहले की तरह बनाने और अधिक लचीले, समावेशी और टिकाऊ भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए स्केलेबल समाधान पेश करता है, और विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम को वास्तव में साकार करता है. टाटा पावर के बड़े सीएसआर फ्रेमवर्क का हिस्सा, “अनोखा धागा” 9 राज्यों में 30,000 से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाता है, प्रशिक्षण, बाज़ार से संपर्क और उद्यमिता के अवसर प्रदान करता है. महाराष्ट्र के मुलसी में एक छोटे से माइक्रो-कलेक्टिव के रूप में शुरू हुआ यह अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है, जो महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करता है और उन्हें घर की सजावट और ऑफिस स्टेशनरी से लेकर पौष्टिक बाजरा कुकीज़ तक पर्यावरण के अनुकूल स्वदेशी उत्पाद बनाने में सक्षम बनाता है. समावेशी, समुदाय-नेतृत्व वाली पहलों के ज़रिए टाटा पावर सस्टेनेबल नवाचार में अग्रणी बना हुआ है. कचरे को अवसर में बदलकर, कंपनी न केवल अपने पर्यावरणीय फुटप्रिंट को कम कर रही है, बल्कि हरित आजीविका के लिए मापनीय, अनुकरणीय मॉडल भी बना रही है. जैसे-जैसे यह अपने इकोसिस्टम में ऐसे प्रयासों को बढाकर, टाटा पावर एक स्वच्छ, हरित और अधिक न्यायसंगत भविष्य को आकार देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर रही है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural thunder storm : बोड़ाम में वज्रपात की चपेट में आने से युवक घायल, एमजीएम में इलाजरत
खबर

Jamshedpur rural thunder storm : बोड़ाम में वज्रपात की चपेट में आने से युवक घायल, एमजीएम में इलाजरत

September 12, 2026
Jamshedpur police action : कदमा चोरी और जानलेवा हमला के दो अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार, आभूषण सहित 10 लाख के सामान बरामद, देखिए – video
खबर

Jamshedpur police action : कदमा चोरी और जानलेवा हमला के दो अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार, आभूषण सहित 10 लाख के सामान बरामद, देखिए – video

September 12, 2026
Jamshedpur jhrc : साकची गोलचक्कर पर जेएचआरसी ने अनशन सह हस्ताक्षर अभियान चलाया, लूट, हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग
खबर

Jamshedpur jhrc : साकची गोलचक्कर पर जेएचआरसी ने अनशन सह हस्ताक्षर अभियान चलाया, लूट, हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग

September 12, 2026
Next Post

Jamshedpur bakrid peace committee meeting : जमशेदपुर के डीसी व एसएसपी ने की ईद उल अज़हा (बकरीद) पर्व को लेकर केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील, सोशल मीडिया पर पैनी नजर, देखिये - video

kharsawan kuchai janata darabar- कुचाई के तोड़ागडीह में लगा जनता दरबार, ग्रामीणों ने रखी कई समस्याएं, कुछ का ऑन स्पार्ट हुआ समाधान, शेष का प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने मिला आश्वासन

jamshedpur thunderstorm- सिदगोड़ा में ठनका की चपेट में आया 10वीं का छात्र, टीएमएच में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata Steel Foundation-टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में स्किल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ,जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Jamshedpur cyber fraud : ओटीपी शेयर करते ही खाते से 63 हजार रुपये गायब, साइबर ठगी के झांसे में आये टेल्को निवासी

jamshedpur rural-आरबीएसके योजना के तहत चाकुलिया के अनिमेश मुर्मू के ह्रदय रोग का होगा ऑपरेशन, मुंबई के लिए रवाना

Jamshedpur police action : साकची चोरी कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद, देखिए – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, सज गया बाजार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata Steel Foundation-टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा में स्किल ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ,जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Jamshedpur cyber fraud : ओटीपी शेयर करते ही खाते से 63 हजार रुपये गायब, साइबर ठगी के झांसे में आये टेल्को निवासी

jamshedpur rural-आरबीएसके योजना के तहत चाकुलिया के अनिमेश मुर्मू के ह्रदय रोग का होगा ऑपरेशन, मुंबई के लिए रवाना

Jamshedpur police action : साकची चोरी कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात बरामद, देखिए – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, सज गया बाजार

Jamshedpur police success : गुड़ाबांधा में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 बाइक व स्कूटी के साथ 5 गिरफ्तार, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News