जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ने टाटा स्टील कार्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष डीबी सुंदररामम को पत्र लिखकर उनसे टीएमएच के सीसीयू में भर्ती मरीजों के परिजनों के विजिटिंग आवर के दौरान आने-जाने की सुविधा के लिए अस्पताल के दक्षिणी छोर पर होटल सेंटर प्वाइंट के पास स्थित गेट को खोलने की व्यवस्था कराने की मांग की है. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि टीएमएच का सीसीयू अस्पताल के दक्षिणी छोर में स्थित है जहां अत्यंत गंभीर हालत वाले मरीज ही भर्ती किये जाते हैं. किन्तु उनके परिजनों को उन्हें देखने जाने के लिए अस्पताल के मेन गेट से काफी घूम कर जाना पड़ता है, जिसमें काफी समय भी लगता है और परेशानी भी होती है. इसके स्थान पर विजिटिंग आवर में अगर सिर्फ सीसीयू के मरीजों के परिजनों के लिए दक्षिणी छोर पर स्थित गेट खुल जाय तो परिजनों को काफी सुविधा हो जाएगी.





