जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी कागलनगर बाजार के पास सामाजिक कार्यकर्त्ता सरबजोत सिंह भाटिया की ओर से छबील लगायी गई. इस दौरान लोगों के बीच चना और शरबत का वितरण किया गया. भीषण गर्मी में इस छबिल से लोगों ने काफी राहत महसूस की. (नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, सामाजिक कार्यकर्त्ता रत्नेश तिवारी, संजय पांडेय, दिनेश पांडेय, कांग्रेस के जिला सचिव अमित श्रीवास्तव गुड्डू, सोनारी कांग्रेस अध्यक्ष बंटी शर्मा, आजसू नेता धनेश कर्मकार, महावीर अग्रवाल, राजू पाण्डेय, विवेक सिंह, कुंदन, सुभाष समेत कागलनगर बाजार के काफी संख्या में दुकानदार मौजूद थे.




