गालूडीह: बनकाटी पंचायत के बैतालपुर गांव के जोजोगोड़ा टोला में रविवार को स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने एक पीसीसी सड़क निर्माण, एक पक्की नाली निर्माण का शिलान्यास और दो चापाकल का विधिवत पूजा अर्चना और नारियल फोड़कर कर उद्घाटन किया. विधायक निधि से बैतालपुर गांव के जोजोगोड़ा टोला के ग्राम प्रधान के घर से कुल्हि सीमाना तक 755 फीट पक्की नाली निर्माण कार्य लागत राशि 8 लाख और खुदीराम के घर से एनएच 18 तक 250 फीट सड़क निर्माण कार्य 3 लाख 30 हजार रुपये से विधायक निधि से होगी.(नीचे भी पढ़े)
वहीं, जोजोगोड़ा टोला में दो जगहों पर 3 लाख रुपये की लागत राशि से दो चापाकल का निर्माण किया गया है. मालूम हो कि जोजोगोड़ा के ग्रामीणों ने सड़क और पेयजल समस्या को लेकर मंत्री रामदास सोरेन से मांग की थी. मौके पर ग्राम प्रधान रघु मार्डी, जगदीश भकत,दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम,मंटू महतो,परीक्षित दत्ता, शिपु शर्मा, सुनाराम सोरेन,दुलाराम टुडू आदि उपस्थित थे.




