बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के शिशु उद्यान परिसर में रविवार को ग्राम प्रधानों की एक बैठक शासन गांव के ग्रामप्रधान अर्धेन्दू प्रहराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पारंपरिक ग्रामप्रधान संघ की बहरागोड़ा प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष हर प्रसाद दे को चुना गया, उपाध्यक्ष गणेश हांसदा और कमल सिंह,सचिव चितरंजन देहुरी,सह सचिव देवाशीष कुईला और कोषाध्यक्ष के रूप में भवतारण बट्टवाल को चुना गया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में ग्रामसभा के सशक्तिकरण, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संचालन और संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. मौके पर नवगठित प्रखंड कमेटी के सदस्यों को संघ के नियमों और शर्तों के अनुसार शपथ भी दिलाई गई. इस मौके पर पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरूण बारिक, उपाध्यक्ष गोपबंधु मिश्र, लक्ष्मण सोरेन, गिरीश महतो,सुनील भुईयां, सुजीत भद्र, दिवाकर दोलाई,अमृत प्रधान, बंकिम दे समेत अन्य उपस्थित थे.




