गालूडीह: उलदा पंचायत के सुसनिगाड़ीया गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुसनिगड़िया में रविवार को सीबीएमएसई बोर्ड बीएमएस द्वारा संचालित मैट्रिक की परीक्षा हुई. जिसमें झारखंड और बंगाल के 60 परीक्षार्थियों ने झारखंड में पहली बार मुंडारी ओलचिकी भाषा की परीक्षा दी. परीक्षा के पहले बिरसा मुंडा और ओल गुरु रोहीदास सिंह नाग के तस्वीर पर अगरबत्ती जलाकर मुंडा समाज के विद्यार्थियों ने प्रार्थना की. (नीचे भी पढ़े)
सीबी एमएस ई के चेयरमैन एवं बीएमएस ओड़िशा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि रविवार को ओड़िसा, बंगाल और झारखंड के विद्यार्थियों ने दो सेंटर एपीजे अब्दुल कलाम स्टडी सेंटर पालबनी बारीपदा मयूरभंज और उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुसनिगाड़ीया में परीक्षा दी. मौके पर सी बी एम एस ई के चेयरमैन एवं बीएमएस ओड़िशा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह, सीबीएमएस ई के कंट्रोलर एवं बीएमएस ओड़िशा के जेनरल सेक्रेटरी गोवर्धन सिंह, बीएमएस ओड़िशा के युवा संगठन अध्यक्ष सबरन सिंह, रांची के बोध मुंडा, डॉ मेघनाथ मुंडा, बंकिम चंद्र मुंडा, उमेश मुंडा, बिमल मुंडा, कार्तिक मानकी, बंगाल के सन्तोष सिंह, जहरलाल मुंडा, जितेन मुंडा, बासुकी सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.




