जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स 2025 के तहत इंटर कोचिंग सेंटर्स क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ, जिसमें अंडर 12 में टेल्को जेसीसी और अंडर 16 में टेल्को रॉयल्स विजेता बनी है. यह कोचिंग कैंप बीते दस दिनों से चल रहा था, जिसमें कुल 300 बच्चों ने हिस्सा लिया था. इसे दो ग्रुप में विभाजित किया गया, जिसमें पहले ग्रुप को अंडर 12 और अंडर 16 में विभाजित किया गया. अंडर 12 में टेल्को जेसीसी ने टेल्को एलीट इलेवन को 9 विकेट से मात दी. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं अंडर 16 के फाइनल में टेल्को रॉयल्स ने टेल्को वॉरियर को 7 विकेट से मात दी. विजेताओं को पुरस्कृत करने में बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स जी एम प्रकाश सिंहा, एडमिन सिक्योरिटी हेड वि एन सिंह, आशीष सेन, जेएससीए के स्कूल क्लब रिप्रेजेंटिव उमा राव, राष्ट्रीय कोच काजल दास, कानू चक्रबर्ती ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बधाई दिया.











