जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर प्रधान डाकघर के तहत स्टाफ क्वार्टर के प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ को लेकर पौधरोपण किया गया. इसमें जमशेदपुर प्रधान डाकघर के वरिष्ठ डाकपाल सुधीर कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में हरित संरचना को सुदृढ़ करना और शहरी ताप प्रभाव को कम करना है. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पृथ्वी पर प्रदूषण बढ़ रहे हैं उससे निजात पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए. पेड़ पौधे की कटाई से जहां वृहद पैमाने पर भूमि का क्षरण हो रहा है वह प्राकृतिक प्रकोप को भी लोगों को कोप भाजन होना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
स्वच्छ हवा नहीं मिलने के कारण मनुष्य को तरह तरह की बीमारियों का सामना कर पड़ रहा है. पौधरोपण कार्यक्रम में जमशेदपुर प्रधान डाकघर के वरिष्ठ डाकपाल सुधीर कुमार, जमशेदपुर प्रधान डाकघर के डीपीएम ब्रज भूषण झा, जमशेदपुर प्रधान डाकघर की सहायक डाक पाल लेखा झूमा महतो, नताशा सिंह, ज्योति कुमारी, रक्षा प्रसाद, रीतू रानी, अंजू प्रीति हेंब्रम, उमा शंकर प्रसाद, अमित कुमार समेत जमशेदपुर प्रधान डाकघर के सभी कर्मचारी मौजूद रहे.



