रांची : झारखंड सरकार ने आठ आइपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इसके तहत जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग को जमशेदपुर का रेल एसपी का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है. टाटानगर के रेल एसपी प्रवीण पुष्कर को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. इसके बाद से यह पद खाली था. झारखंड सरकार की नयी अधिसूचना के तहत अब टाटानगर रेल एसपी का प्रभार ऋषभ गर्ग को दे दिया गया है. ग्रामीण एसपी के अलावा टाटानगर रेल एसपी का भी प्रभार देखेंगे. इसी तरह धनबाद के सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव को धनबाद का रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
जैप 10 के कमांडेंट सौरभ को जैप 1 के कमांडेंट का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है. ध़बाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी को जैप 3 का कमांडेंट का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को आइआरबी 1 के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को इआरबी 3 के कमांडेंट का प्रभार दिया गया है. गुमला एसपी हरीश बिन जमां को आइआरबी 5 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. गोड्डा एसपी मुकेश कुमार को आइआरबी 8 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अपने कार्यों के अलावा सारे 8 आइपीएस को यह कार्य दिया गया है.



