जमशेदपुर : जमशेदपुर में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले शंभू चौधरी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष बनाये गये है. शंभू चौधरी पहले आम आदमी पार्टी (आप) और फिर भाजपा में थे. जमशेदपुर के सर्किट हाऊस में राजद के पर्यवेक्षक जनार्दन कुमार की देखरेख में मीटिंग हुई, जिसके बाद शंभू चौधरी को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया. उनको जिला अध्यक्ष घोषित करने के बाद हंगामा होने लगा. लोगों ने विरोध कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

हंगामा काफी ज्यादा हो गया. दरअसल, राजद के नेताओं ने कहा था कि जब चुनाव को ही स्थगित कर दिया गया था, तो फिर नये जिला अध्यक्ष को कैसे बनाया जा सकता है. (नीचे भी पढ़ें)

शंभू चौधरी अभी पार्टी में आये भी नहीं हुआ और उसको सीधे कैसे जिला अध्यक्ष बना दिया जा रहा है. इसका जोरदार विरोध हुआ. काफी विरोध के बीच शंभू चौधरी को माला पहना दिया गया और फिर उनको जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया. झारखंड के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी गिरधारी गोप की ओर से 8 जून को जारी एक पत्र में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष का चुनाव अगले आदेश तक के लइए स्थगित कर दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद शंभू चौधरी को कैसे अध्यक्ष बना दिया गया, इसको लेकर विरोध तेज हो गया है.



