जमशेदपुर: जमशेदपुर में सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा बिष्टुपुर साउथ पार्क स्थित सरदार माधो सिंह मेमोरियल मध्य विद्यालय में मीडिया लिटरेसी पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया. वर्कशॉप का उद्देश्य सोशल मीडिया का हमारे जीवन पर प्रभाव, मीडिया किसको कहते हैं, यह हमारे जीवन में कैसे काम करता है, फेक न्यूज़ को कैसे पहचाने इसके बारे में बताया गया. इंटर्न के रूप में संत जोसेफ यूनिवर्सिटी से वंशिका आनंद, जोसेफ मोरेरा, एलाइंस यूनिवर्सिटी से संतोषी महतो, एसआरएम यूनिवर्सिटी से दर्शिता उदानी तथा डीएवी बिस्टुपुर से प्रज्ञा शर्मा, अनन्या, श्रेया दास वालंटियर के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रिंसिपल बलवीर कौर, रजनी संधू, हेमा, दीपमाला, वंशिका आनंद, संतोषी महतो, दर्शिता उदानी, जोसेफ मोरेरा, प्रज्ञा, श्रेया, अनन्या इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही.




