जादूगोड़ा : जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे यूसिल की डब्लूटीपी प्लांट के समक्ष पानी टेप बीते एक वर्षों से बंद पड़ा हुआ है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. इधर पानी टेप से पानी आपूर्ति ठप रहने होने से कंपनी की डब्लूटीपी प्लांट के आस-पास रहने वाले 50 परिवार पानी के घोर संकट से गुजर रहे है. इस बात पर स्थानीय युवक ललन सिंह कहते है कि पानी टेप चालू करने को लेकर कंपनी के कार्यकारी निदेशक सह कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के नोडल अधिकारी एम के सिंघई कंपनी डाक पत्र भेज कर बंद पड़ी पानी टेप को चालू करने की मांग उठाई थी, लेकिन नतीजा सिफर निकला. उन्होंने कहा कि यहां यूसिल की डब्लूटीपी सड़क किनारे डीप बोरिंग से भी पानी नहीं निकलता जिसकी वजह से लोग कंपनी के पानी पर निर्भर रहते है. कंपनी की ओर से पानी टेप बंद होने से पानी की किल्लत बढ़ गयी और लोग टीना में भर कर दूर से पानी लाने की विवश है. कई परिवार पानी के पानी के अभाव में पलायन कर रहे है.




