जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने कांड संख्या 36/24 में नामजद अभियुक्त महेश साहू के खिलाफ बुधवार को न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को सार्वजनिक रूप से तामील कराया है. इसके तहत न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को पारंपरिक तरीके से अभियुक्त के घर पर और चौराहे पर चस्पा कराया गया. बता दें कि महेश साहू पर पुलिस अनुसंधान में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस के साथ मारपीट करने और स्थानीय लोगों को पुलिस के विरुद्ध दंगा करने के लिए भड़काने के आरोप में बिरसानगर थाना में कांड दर्ज किया गया था. यह कार्रवाई अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आगे की प्रक्रिया के रूप में की गयी है. मालूम हो कि महेश साहू पिछले एक साल से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है.




