बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत के सोनाकड़ा गांव में मंगलवार शाम से हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हो गया है. यह आयोजन दो दिनों तक चलेगा, जिसमें झारखंड और पश्चिम बंगाल की कीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन किया जाएगा. इस संकीर्तन में विभिन्न कीर्तन संप्रदाय जैसे सोनाकड़ा संकीर्तन संप्रदाय, रामचंद्रपुर संकीर्तन संप्रदाय, दिघीमुड़ा संकीर्तन संप्रदाय और बालिदांडिया महिला संकीर्तन संप्रदाय अपनी प्रस्तुति देंगे. हरिनाम संकीर्तन के दौरान भक्तों द्वारा कीर्तन किया जाएगा और राधा गोविन्द की पूजा-अर्चना की जाएगी. इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति और अध्यात्म की भावना को बढ़ावा मिलता है. संकीर्तन सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और लोग राधा गोविंद की भक्ति में डूबे हुए हैं. कीर्तन को सफल बनाने में परमेश्वर नायक, चिनमय नायक,बालक नायक, अमृत नायक,देवेन नायक, धर्मानंद नायक,दिनेश नायक, राहुल नायक, गंगाधर नायक, षष्ठी चरण नायक,कमल नायक, रंजीत नायक, झाड़ेश्वर नायक, गौरांग नायक, हिमांशु नायक, हेमंत नायक, भवेश नायक समेत अन्य जुटे हुए हैं.




