जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के ग्राम रांगामटिया निवासी कालीचरण सरदार के पुत्र समीर सरदार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया. अस्पताल ने कुल 1,33,286 रुपये का बिल जारी किया, जिसमें से परिजनों ने 85,966 रुपये का भुगतान किया. लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शेष 47,320 रुपये का भुगतान कर पाना उनके लिए संभव नहीं था, और इस कारण अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें छुट्टी देने से मना कर दिया. इस संकटपूर्ण स्थिति में, मरीज के परिजनों ने पोटका के विधायक संजीव सरदार से संपर्क किया. विधायक श्री सरदार ने तुरंत इस मामले का संज्ञान लिया और टाटा मुख्य अस्पताल के प्रबंधन से बातचीत की. (नीचे भी पढ़ें)
उनके हस्तक्षेप से अस्पताल ने शेष बकाया राशि 47,320 रुपये माफ कर दी, जिससे मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल सकी. विधायक का आभार व्यक्त करते हुए परिजनों ने कहा कि संजीव है तो संभव है, पारिवारिक संकट में विधायक की मदद को सराहा. मरीज के परिजनों ने विधायक संजीव सरदार को भावुक होकर धन्यवाद दिया और कहा कि विधायक ने जो मदद की, वह एक जीवनदायिनी साबित हुई. इस कार्य को देखकर यह साबित होता है कि जब संजीव सरदार जैसे नेता हैं, तो समाज में हर किसी को मदद मिल सकती है.




