जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने ऑफिसरों और नन ऑफिसर (वर्कर) के लिए भारत के भीतर यात्रा का एलाउंस का नया रेट जारी कर दिया है. इसके तहत दोनों ही कैटेगोरी के लोगों के लिए मानक में बदलाव किया गया है और करीब दोगुना तक की बढ़ोत्तरी कर दी गयी है. टाटा स्टील के आइएल 2 स्तर (वाइस प्रेसिडेंट, चीफ समेत अन्य वरीय अधिकारी) को फाइव स्टार और उसके समकक्ष के होटल में ठहरने की व्यवस्था कर दी है. वहीं, आइएल 3, 4, 5, 6 और ऑफिसर लेवल के लिए कमरे के तय रेट में भी बढ़ोत्तरी कर दी है. ये सारे बदलाव को एक जुलाई से तय कर दिया गया है. यात्रा भत्ता में भी बढ़ोत्तरी की गयी है. टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल की ओर से जारी आदेश में कई सारे बदलाव किये गये है. आइएल 2 स्तर के अधिकारी को पहले 5 स्टार या उसके समकक्ष होटल में ठहरने को अधीकृत किया गया था, जिसको बरकरार रखा गया है. वहीं, आइएल 3 अधिकारी को पहले 8 हजार रुपये प्रतिदिन का कमरा रखने को अधीकृत किया गया था, जिसको बढ़ाकर अब 10 हजार रुपये प्रतिदिन का कमरा तय कर दिया गया है. आइएल 4, 5 और 6 के अधिकारी 5 हजार रुपये प्रतिदिन वाले होटल में ठहर सकते थे, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. ऑफिसर लेवल (ओएल) को 4 हजार रुपये प्रतिदिन का होटल का इस्तेमाल करने का अधिकार दिया गया था, लेकिन अब इसको पांच हजार रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. अधिाकारियों को मिलने वाले डेली एलाउंस में बदलाव किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
आइएल 2 को कैटेगोरी ए में 1200 रुपये प्रतिदिन था, जिसको बढ़ाकर 2200 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है जबकि कैटेरोगी बी शहर का 550 रुपये प्रतिदिन था, जिसको बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है. आइएल 3 के लिए कैटेगोरी ए में 1000 रुपये प्रतिदिन था, जिसको बढ़ाकर 1800 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. वहीं, कैटेगोरी बी में 500 रुपये प्रतिदिन के रेट को बढ़ाकर 900 रुपये कर दिया गया है. आइएल 4 का 900 रुपये रोजाना कैटेगोरी ए में था, जिसको बढ़ाकर 1600 रुपये कर दिया गया है. वहीं, 450 रुपये कैटेगोरी बी के लिए था, जिसको बढ़ाकर 700 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. आइएल 5 का कैटेगोरी ए का 700 रुपये प्रतिदिन एलाउंस था, जिसको बढ़ाकर 1200 रुपये और कैटेगोरी बी का 400 रुपये प्रतिदिन का बढ़ाकर 700 रुपये कर दिया गया है. कैटेगोरी ए में आइएल 6 व ऑफिसर लेवल का 600 रुपये था, जिसको बढ़ाकर 1 हजार रुपये और कैटेगोरी बी का 300 रुपये प्रतिदिन था, जिसको बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. ऑफिसर के आकस्मिक यात्रा का रेट भी बढ़ाया गया है. आइएल 2 का 250 रुपये कैटेगोरी ए का प्रतिदिन मिलता था, जो बढ़कर 350 रुपये हो गया है. वहीं, आइएल 2 का ही कैटेगोरी बी में 200 रुपये प्रतिदिन था, जो बढ़कर 300 रुपये हो गया है. आइएल 3 का कैटेगोरी ए का 225 रुपये प्रतिदिन है, जिसको बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. कैटेगोरी बी का आइएल 3 में 200 रुपये प्रतिदिन 275 रुपये प्रतिदिन कर दिय गया है. आइएल 4 का कैटेगोरी ए का 200 रुपये था, जिसको बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिदिन किया गया है. वहीं कैटेगोरी बी में 175 रुपये को बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है. आइएल 5 का कैटेगोरी ए में 150 रुपये प्रतिदिन को बढ़ाकर 225 रुपये कर दिया गया है. आइएल 6 और ऑफिसर लेवल का कैटेगोरी ए का 125 रुपये को बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है. कैटेगोरी बी का 100 रुपये प्रतिदिन का इंसीडेंटल एलाउंस को बढ़ाकर 175 रुपये कर दिया गया है. अगर कोई ऑफिसर अपनी गाड़ी से आना जाना कर रहा है तो उनको 15 रुपये प्रतिकिलोमीटर के बजाय 20 रुपये प्रतिकिलोमीटर के हिसाब से पेट्रोल या डीजल का मिलेगा. फ्लाइट को लेकर प्रीमियम इकॉनॉमी तय किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के कर्मचारियों का यह होगा रेट :
टाटा स्टील के कर्मचार अगर कंपनी के काम से देश में कहीं भी ट्रैवल करते है तो उनका ट्रैवल का रेट भी बढ़ाया गया है. इसके तहत मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई के लिए रहने का खर्च 3000 रुपये प्रतिदिन था, जिसको बढ़ाकर 4500 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह खाने का रेट 700 रुपये प्रतिदिन था, जिसको बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है. किसी दोस्त या रिलेटिव के साथ रहने पर 700 रुपये प्रतिदिन के बजाय एक हजार रुपये प्रतिदिन मिलेगा. किसी भी राज्य की राजधानी या सूचीबद्ध शहर (आगरा, अहमदाबाद, अलीगढ़, इलाहाबाद, अमृतसर, अंगुल, आसनसोल, औरंगाबाद, बरेली, बेलगाम, भद्रावती, भावनगर, भिलाई, बीकानेर, बोकारो, बर्नपुर, कोचीन, कोयंबटूर, कुन्नूर, कटक, धनबाद, दुर्ग, दुर्गापुर, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, गुंटूर, गुड़गांव, गुवाहाटी, ग्वालियर, हुबली, इंदौर, जबलपुर, जोधपुर, जाजपुर, जालंधर, जम्मू, जमशेदपुर, कल्याण, खड़गपुर, कोच्चि, खोपोली, कल्याण। कोल्हापुर, कोटा, कोजीकोड, लुधियाना, मदुरै, मैंगलोर, मेरठ, मोरादाबाद, मैसूर, नागपुर, पारादीप, पुणे, पुरी, राउरकेला, सलेम, साहिबाबाद, सिकंदराबाद, सिलचर, सूरत, ठाणे, तिनसुकिया, तिरुचिरापल्ली, वडोदरा, वाराणसी, विजयवाड़ा, विजयनगरम और विशाखापत्तनम) में ठहरने के लिए होटल के कमरा का भाड़ा कर्मचारियो को 2500 रुपये दिया जाता था, जिसको बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया गया है. वहीं, खाने का रेट पहले 700 रुपये था, जिसको बढ़ाकर एक हाजर रुपये किया गया है. दोस्त या परिजन के साथ रहने पर 700 रुपये रेट मिलता था, जिसको बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. छोटे शहरों में रुकने का रुम भाड़ा 2000 रुपये प्रतिदिन था, जिसको बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है. खाने का रेट 500 रुपये था, वहीं 750 रुपये कर दिया गया है. दोस्त या रिजन के साथ रहने वाले को 500 रुपये मिलता था, जिसको बढ़ाकर 750 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है. यात्रा के दौरान (ट्रेन या प्लेन में सफर के दौरान) 500 रुपये रोजाना मिलता था, जिसको बढ़ाकर 750 रुपये कर दिया गया है. कर्मचारी अपने आने जाने के लिए कोई कार या निजी कार करता है तो उनको 15 रुपये प्रतिकिलोमीटर के हिसाब से पैसे दिये जाते थे, जिसको बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर का रेट दिया जा रहा है. एक जुलाई से इसको भी लागू किया गया है.



