जमशेदपुर: जमशेदपुर के उत्तरी कीताडीह पंचायत भवन के पास सुपर बॉयज ग्राउंड में लगा हाई मास्ट लाइट विगत 2 वर्षों से लाइट खराब है.इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. जनप्रतिनिधियों का ध्यान इन सुविधाओं पर नहीं जाता है.खराब लाइट होने के कारण सुपरवाइज ग्राउंड के आस पास ब्राउन शुगर, दारू सेवन और अपराध प्रवृति के लोगों को जमावड़ा सूरज ढलते ही लगना शुरू हो जाता है. जिससे बस्ती के लोग सहमे हुए रहते हैं. क्योंकि आए दिन मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं. आस पास के लोगों को शाम के समय में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है. विदित हो कि 8 अगस्त 2024 को कीताडीह ग्रामसभा के सदस्य की हत्या हो गई, इसके बाद भी प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया और ना ही किया जा रहा है. ग्रामसभा ने बैठक कर फैसला लिया है कि बहुत जल्द बिजली विभाग के एसडीओ और पोटका विधायक से मिलकर हाईमास्ट लाइट जलाने और पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था करने को लेकर मुलाकात करेंगे.



