रांची/जमशेदपुर : झारखंड में लगातार बारिश हो रही है. मानसून के ब्रेक होने के बाद सबसे ज्यादा बारिश होने के बाद कई जिलो में जनजीवन पर प्रभाव डाला है. इसके तहत जमशेदपुर में सबसे अधिक बारिश हुआ है. जमशेदपुर में 68.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि रांची में 47.2 मिलीमीटर बारिश हुई. बोकारो में 20.6 मिलीमीटर बारिश हुई. रांची और बोकारो जिले में स्कूल में छुट्टी दे दी गयी है जबकि जमशेदपुर में भारी बारिश के बावजूद स्कूल को खोला रखा गया है. हालांकि, बुधवार की अहले सुबह जमशेदपुर के उपायुक्त ने आदेश जारी किया था कि स्कूल को बंद रखा जायेगा. लेकिन तब तक स्कूल खुल गया था. अभी जमशेदपुर में सबसे ज्यादा बारिश के बावजूद स्कूल को खोले रखा गया है. हालांकि, जमशेदपुर में कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी है.














