जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया है.पदभार लेने के पश्चात उन्होंने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से एक शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त किया कि जिला के विकास योजनाओं को और गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाना ही लक्ष्य है. वहीं, कार्यभार ग्रहण के दौरान उप विकास आयुक्त से निदेशक एनईपी, डीटीओ, कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया. विदित हो कि इससे पूर्व श्री पासवान अपर सचिव,श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में पदस्थापित थे.














