जमशेदपुर : ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने शुक्रवार को मानगो कुँवर सिंह बस्ती में बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्रियों एवं भोजन का वितरण किया. जुमे की नमाज के बाद आयोजित उक्त कार्यक्रम बारिश से जल भराव वाले क्षेत्रों में किया गया.इस दौरान ट्रस्ट की ओर से लोगों के बीच पुरी, चना, ब्रेड, केला, सेब और मिनरल वाटर का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीनुल हक़ अंसारी के साथ कई अन्य लोग भी शामिल हुए, जिनमें नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, आज़ादनगर थाना समिति के सदस्य जीतू कुमार, समाजसेवी फिरोज असलम, शाहिद परवेज, सुहैल अख्तर अंसारी, मो. फिरोज आलम, अफताब आलम और सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्य मो मोइनुद्दीन अंसारी शामिल भी थे. ट्रस्ट के सदस्यों ने खुद राहत सामग्री को घरों और टेंटों तक पहुंचाया, बच्चों और बुजुर्गों में फल बांटे गए.











