जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली के समारोह के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के शृंखता में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बहुप्रतीक्षित मानसून ट्रेडफेयर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. चैंबर के उपाध्यक्ष, ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि चैम्बर उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा कृतसंकल्प रहा है. यही कारण है कि चैम्बर की पहुंच शहर की बड़ी कंपनियों से लेकर घर में बैठकर अपना व्यवसाय चला रही महिलाओं तक है. ऐसी महिलाएं जिनके हाथों में हुनर और व्यापार का विजन है, किन्तु उचित मंच की तलाश है, उन्हें व्यापक बाजार एवं मंच उपलब्ध कराने के लिए चैम्बर ने शनिवार, 21 एवं रविवार, 22 जून को चैम्बर भवन के सभागारों में मानसून ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है, जिसमें करीब 50 महिलाएं एवं पुरुष उद्यमी अपनी सहभागिता से अपना व्यवसाय को नई दिशा दे सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि मेले में गृह सज्जा, परिधान, दवाइयां, घरों में बनने वाले अचार, पापड़, बेडशीट, अगरबत्ती, ज्वेलरी, भगवान की पोशाकें एवं अन्य चीजें एक ही छत के नीचे लोगों को किफायती दामों पर मिलेगी. उन्होंने दावा किया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए यह प्रतीत हो रहा है कि यह आयोजन सफल होगा. (नीचे भी पढ़ें)
चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि प्लेटिनम जुबिली समारोह के तहत महिला उद्यमिता के साथ स्थानीय व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह मानसून ट्रेडफेयर का एक अलग रूप होगा. जिसका उद्घाटन शनिवार, 21 जून को को पूर्वाह्न 11.30 बजे राज्य के राजस्व, पंजीकरण एवं भूमि सुधार मंत्री एवं परिवहन मंत्री श्री दीपक बिरूआ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एवं जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी करेंगे. उद्घाटन के अवसर पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है. रविवार, 22 जून को भी कोल्हान के अन्य विधायकों एवं गणमान्य लोगों को मेला घूमने के लिए आमंत्रित किया है. (नीचे भी पढ़ें)
ट्रेडफेयर की संयोजक सुमन नागेलिया ने बताया कि इसमें जमशेदपुर एवं रांची के अलावा दूसरे राज्यों, जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार के भी स्टॉल होल्डर्स ने स्टॉल आरक्षित कराये हैं जो चैम्बर के ट्रेडफेयर की लोकप्रियता को दर्शाता है. सचिव भरत मकानी ने कहा कि मानसून ट्रे़डफेयर पूरी तरह निःशुल्क है, जिसमें चैम्बर सदस्यों के अलावा जमशेदपुर के आम नागरिक भी आमत्रित हैं. फेयर पूर्वाह्न 11.00 बजे से संध्या 8.30 बजे तक चलेगा.














