बहरागोड़ा: विगत दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण बहरागोड़ा प्रखंड के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड के महुलडांगरी,बामडोल,गुहियापाल और रंगुनिया गांव में इन दिनों किसान अपने खेतों में सब्जी की खेती की है. भारी बारिश के कारण सब्जी की फसल जमीन में जल जमाव होने से फसल नष्ट हो रहा है. गांव के हेमंत पैरा, बुधु दंडपाठ, मानिक दंडपाठ समेत अन्य किसानों का कहना है कि उक्त गांव में 200 एकड़ से अधिक जमीन पर किसानों ने सब्जी की खेती की है परंतु विगत दिनों हुई बारिश से किसानों के मेहनत पर पानी फेर दिया है. किसानों ने कहा कि बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है जिस कारण पौधे सड़ने लगे हैं और सब्जी का उत्पादन पूरी तरह प्रभावित हो गया है.











