जमशेदपुर : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की सिंहभूम इकाई ने जमशेदपुर के उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंप कर डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद किये जाने से राज्य के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाने के संबंध में गुहार लगाई है. (नीचे भी पढ़ें)
फेडरेशन के सिंहभूम जिला सचिव मुकेश रजक ने ज्ञापन में राज्य में इंटरमीडिएट की पढ़ाई की ओर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा है कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत राज्य के सारे डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद कर दिये जाने से न सिर्फ विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हुआ है, बल्कि उन विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षकों का भविष्य भी अनिश्चित हो गया है. ज्ञापन में इस फरमान से न सिर्फ राज्यके एक लाख से अधिक विद्यार्थी इसकी चपेट में आ गये हैं, बल्कि 500 से अधिक शिक्षकों के भविष्य पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है. मुकेश रजक ने इसके आलोक में कम से कम इस एक वर्ष इंटरमीडिएट की पढ़ाई डिग्री कॉलेजों में भी जारी रहने देने का आग्रह किया है ताकि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों, दोनों का भविष्य बच सके.



