जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी में आवारा कुत्तों ने तांडव मचा रखा है. इस दौरान सहारा सिटी के बाहर सब्जी विक्रेता राजू को एक कुत्ते ने काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सोसाइटी के रहने वाले धीरज झा ने मामले की जानकारी लोगों को दी. धीरज झा ने बताया कि पूरे कॉलोनी के लोग अपने बच्चों को डर से घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
सब्जी विक्रेता राजू अभी एमजीएम अस्पताल में इलाजरत हैं. बताया जाता है कि सब्जी बेचने के लिए वह वहां आया था. इसी बीच अचानक से कुत्ते ने उसके पैर और शरीर के अन्य हिस्से को काटकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत की है कि कुत्ते को नियंत्रित करें क्योंकि उनका रहना दुभर हो गया है.




