चाकुलिया: हुल दिवस के अवसर पर सोमवार को चानकु महतो स्मारक समिति ने हुल विद्रोह के नायक अमर वीर शहीद चानकु महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.मौके पर संबोधित करते हुए हरिशंकर महतो ने कहा कि शहीद चानकु महतो संथाल हुल विद्रोह के महानायक सिद्धू कान्हु, चांद भैरव, फूलो झानो के साथ मिल करके एक साथ अंग्रेजों के विरुद्ध हुल विद्रोह किए थे. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि समाज के युवा शहीद की जीवनी से प्रेरणा ले और उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज का विकास करें. इस मौके पर उत्तम महतो,सपन महतो, कोकिल महतो,दिलीप महतो,चंदन महतो, टुलु साव, गिरीश महतो,जितेंद्र महतो,शेखर महतो,शेखर गोप,नित्यानंद मोहंती समेत अन्य उपस्थित थे.




