जमशेदपुर : टाटा स्टील में आइएल 3 स्तर के कई अधिकारियों में बदलाव किया गया है. इसके तहत सुनील कुमार को सेंट्रल सेफ्टी के हेड सेफ्टी जमशेदपुर प्लांट के साथ हेड सेफ्टी एंड हेल्थ बना दिया गया है. इसी तरह पूनम शुक्ला को हेड सेफ्टी व हेल्थ के पद से हटाकर सेंट्रल सेफ्टी का हेड सेफ्टी बनाया गया है. दीप नारायण कोनेर को हेड सेफ्टी कांट्रैक्टर के पद से हटाकर हेड सेफ्टी प्रोफिट सेंटर बनाया गया है. दीप कोनर के अधीन अमित कुमार सिंह, प्रदीप कुमार यादव, जय बर्धन आशीष, मनोज कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह उनके अधीन काम करेंगे. यह बदलाव टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल ने किया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, उमेश कुमार मित्तल को नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड में तीन साल के लिए पदस्थापित किया गया था, जिनको दो साल के लिए एक्सटेंशन दे दिया गया है. चीफ रॉ मैटेरियल रिसर्च ग्रुप असीम कुमार मुखर्जी एक जुलाई से रिटायर हो रहे है. उनकी जगह चीफ आयरन मेकिंग रिसर्च ग्रुप सामिक नाग को चीफ रॉ मैटेरियल व आयरन मेकिंग रिसर्च ग्रुप बनाया गया है. इसी तरह नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड में तीन साल के लिए भेजे गये अनिमेश उपाध्याय को एक्सटेंशन दिया गया है. उनको दो साल के लिए और डेपुटेशन दे दिया गया है. वहीं, निलांचल इस्पत में तीन साल के लिए भेजे गये गोविंद काबरा को और दो साल के लिए डेपुटेशन बढ़ा दिया गया है.



