गालूडीह: हुल दिवस पर सोमवार को गालूडीह के झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू के नेतृत्व में महापुरुषों की याद में बाइक रैली निकाली. रैली गालूडीह अंडरपास से शुरू होकर जगन्नाथपुर चौक पहुंची. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सिद्धू-कान्हू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया.(नीचे भी पढ़े)
प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू ने बताया कि सिद्धू-कान्हू, चांद भैरव और फूलो-झानो के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ हुल (विद्रोह) किया था. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, वकील हेंब्रम, मंटू महतो, बिमल मार्डी, उपेन सिंह, दुलाराम टुडू, बादल किस्कु, फूलचांद टुडू आदि उपस्थित थे.



