रांची : झारखंड में लगातार हो रही तेज बारिश ने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. 11 साल से झारखंड में मानसून में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड किया गया. पूरे 11 साल (वर्ष 2015 से 2025) में पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड किया गया. जिले में 607.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है. 11 साल में इतनी बारिश जमशेदपुर जिले में नहीं हुई है. दूसरे नंबर पर रांची रहा है, जहां इस साल जून माह में 600.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह लातेहार जिले में 508.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया. सरायकेला खरसावां जिले में 501.6 मिलीमीटर बारिश जिले में जून माह में हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
रामगढ़ में 486.2 मिलीमीटर, सिमडेगा में 441.6 मिलीमीटर, लोहरदगा में 395.1 मिलीमीटर, पश्चिम सिंहभूम जिले में 382.5 मिलीमीटर, खूंटी में 380.5 मिलीमीटर, चतरा में 375.4 मिलीमीटर, धनबाद में 343.4 मिलीमीटर, गुमला में 322.2 मिलीमीटर और बोकारो में 282.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है. पूरे राज्य में जून माह में 348.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया, जो झारखंड का सर्वाधिक बारिश मानसून के दौरान है.




