गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत के दारीसाई सबर बस्ती के सबरों के दयनीय स्थिति को देखते हुए सोमवार को पुतड़ु गांव निवासी समाजसेवी मंगल कर्मकार सबर बस्ती बस्ती पहुंचे. समाजसेवी द्वारा निजी खर्च पर बच्चों के बीच कपड़े और बिस्किट का वितरण किया गया. मंगल कर्मकार ने बताया कि यह जरूरतमंद सबर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की एक छोटी सी कोशिश है. (नीचे भी पढ़े)
मालूम हो कि लगातार बारिश के कारण बड़ाखुर्शी पंचायत के दारीसाई सबर बस्ती के घरों में पानी घुस गया था. बारिश से पूरी बस्ती तालाब में तब्दील हो गयी थी. बारिश से चावल,आटा और अन्य खाद्य सामग्री भीगकर बर्बाद हो गया था. जिससे उनके समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गयी,जिसको लेकर उन्हें राहत देने की कोशिश की गयी.



